HIghlights

News

भारत-पाक मैच से पहले सीमा पर जवानों ने भी की जमकर क्रिकेट की प्रेक्टिस -

जम्मू। जहां एक तरफ टीम इंडिया रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट के मैदान पर जंग लड़ने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना के जवानों ने भी सीमा पर हाथों में बल्ला उठा लिया है और पिच पर उतरकर प्रेक्टिस करनी शुरू कर दी है।

बीएसएफ के जवानों ने गुरूवार को जम्मू के आरएस पुरा बॉर्डर फेंस के पास पाकिस्तानी निगरानी टॉवरों के नीचे ही जमकर क्रिकेट खेला। लेकिन इस दौरान ना तो कोई गोलीबारी हुई और ना ही किसी प्रकार के तनाव की स्थिती देखने को मिली। बीएसएफ के इंस्पेक्टर मदन लाल का कहना है कि जवानों को सीमा पर लंबी डयूटी करने के अलावा क्रिकेट खेलना भी खूब पसंद है। -

1 comment: